पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित: 94.52 प्रतिशत छात्र पास, हरलीन शर्मा बनीं टॉपर

IANS | May 11, 2026 2:08 PM

चंडीगढ़, 11 मई (आईएएनएस)। पंजाब मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सोमवार को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। पंजाब बोर्ड की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक, इस वर्ष रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 94.52 रहा जबकि ओपन स्कूल का 58.61 फीसदी दर्ज किया गया है।

सोमनाथ अमृत महोत्सव भारत की आस्था, पुनर्जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : पीएम मोदी

IANS | May 11, 2026 1:48 PM

गिर सोमनाथ, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भगवान सोमनाथ मंदिर से जुड़ा एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सोमनाथ धाम के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया।

हरित ऊर्जा से लेकर डेटा सेंटर तक, भविष्य की मजबूत नींव बना रहा है अदाणी ग्रुप: गौतम अदाणी

IANS | May 11, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि हरित ऊर्जा से लेकर डेटा सेंटर तक, अदाणी ग्रुप उस मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है जिस पर भारत का डिजिटल और स्वच्छ भविष्य खड़ा होगा।

1 जुलाई से शुरू होगा वीबी–जी राम जी योजना का क्रियान्वन, मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी: शिवराज सिंह चौहान

IANS | May 11, 2026 1:43 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी–जी राम जी विधेयक के क्रियान्वयन की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू किया जाएगा।

फैक्ट चेक: विदेश मंत्रालय ने फुजैराह पोर्ट के जरिए भारतीयों के निकासी के दावे को गलत बताया

IANS | May 11, 2026 1:01 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। आज की डिजिटल दुनिया में झूठी खबरें तेजी से फैलने लगी हैं। भारत को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई झूठी खबरें वायरल होती हैं। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने भारत के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबरों का फैक्ट चेक किया है। इससे पहले भी विदेश मंत्रालय कई फेक न्यूज का फैक्ट चेक किया है। ताजा मामले में फर्जी खबरों को भारत की विदेश नीति और रक्षा मामलों के बारे में गलत जानकारी फैलाने के लिए मनगढ़ंत और गुमराह करने वाली कोशिशें बताया है।

काशी में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले-सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

IANS | May 11, 2026 12:57 PM

वाराणसी, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' में सनातन, सांस्कृतिक विरासत और मंदिर पुनर्स्थापना के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा।

'यहां पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं', पीएम मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव में लिया भाग

IANS | May 11, 2026 12:35 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं।

झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

IANS | May 11, 2026 11:53 AM

रांची/नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके निजी सचिव संजीव लाल की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ये दोनों आरोपी करीब दो साल से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

सोमनाथ मंदिर के शिखर पर पहली बार होगा 'कुंभाभिषेक', प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

IANS | May 11, 2026 11:18 AM

गिर सोमनाथ, 11 मई (आईएएनएस)। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर का देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया जाएगा। इस कुंभाभिषेक के लिए एक विशेष कलश का इस्तेमाल होगा। इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भर्ती 2026: डेटा एंट्री ऑपरेटर के 38 पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन शेष, जल्‍द करें अप्‍लाई

IANS | May 10, 2026 11:20 PM

रायपुर, 10 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर ने महिलाओं के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के कुल 38 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कुछ दिन ही शेष बचे हैं। अप्‍लाई करने का आखिरी मौका 12 मई निर्धारित है।