सात सप्ताह की तेजी के बाद गिरावट में बंद हुआ निफ्टी

IANS | December 22, 2023 8:00 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। सप्ताहांत पर लगातार दूसरे दिन बढ़त के बावजूद शुक्रवार को समाप्त में निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जसानी ने बताया कि सात सप्ताह की तेजी के बाद सूचकांक में गिरावट देखी गई है।

इनकम टैक्स छापे के बाद पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में गिरावट

IANS | December 22, 2023 3:26 PM

मुंबई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। देशभर में पॉलीकैब इंडिया कंपनी के 50 परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी की खबरों के बाद इसके शेयरों में शुक्रवार को करीब 5 फीसदी की गिरावट आई।

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को विकासशील देशों के प्रति पारदर्शी और निष्पक्ष होना चाहिए: सीईए

IANS | December 22, 2023 3:00 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। फिच, मूडीज और एसएंडपी जैसी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को अपनी सॉवरेन रेटिंग प्रक्रिया में सुधार करने की जरूरत है, जो भारत जैसे विकासशील देशों के खिलाफ भारी है, इसके परिणामस्वरूप अतिरिक्त फंडिंग लागत अरबों डॉलर में चल रही है। यह बात सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार, वी अनंत नागेश्वरन ने कही है।

निफ्टी मिडकैप100 में 44%, स्मॉलकैप100 में 54% की वृद्धि

IANS | December 22, 2023 12:53 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2023 का अंत घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक नोट पर कर रहे हैं। निफ्टी 21,500 के पार पहुंच गया है, वहीं सेंसेक्स 71,000 के पार है। मोतीलाल ओसवाल ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर और दिसंबर के महीने में निवेशकों के सेंटीमेंट्स को काफी बढ़ावा मिला, जिससे घरेलू और वैश्विक बाजारों को नई ऊंचाई हासिल करने में मदद मिली।

तेल की कीमतों में वृद्धि से बाजार की तेजी में आ सकती है रुकावट

IANS | December 21, 2023 5:15 PM

मुंबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने गुरुवार को कहा कि तेल की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ-साथ खाद्य मुद्रास्फीति पर चिंता बाजार में पिछले दो महीनों की लंबी रैली में रुकावट पैदा कर सकती है।

रियलमी सी67 5जी ने सी सीरीज में सबसे ज्यादा ऑफलाइन बिक्री के साथ बाजार में बनाया दबदबा

IANS | December 21, 2023 12:23 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। युवा पीढ़ी की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए रियलमी ने 5जी तकनीक पर बेहतर काम किया है। कंपनी ने अपनेे 5जी उत्पादों के साथ बाजार पर कब्‍जा किया हुआ है।

हाई वैल्यूएशन के चलते मिड और स्मॉल-कैप में गिरावट का खतरा

IANS | December 21, 2023 11:52 AM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। हाई वैल्यूएशन पर बाजार में तेज गिरावट का खतरा रहता है और यह हुआ। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने ये बात कही है। बीएसई सेंसेक्स 70,501.25 अंक पर है। पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।

वित्त वर्ष 2024 में बीमा की तैयारी: अपनी बचत को छेड़े बिना आर्थिक रूप से मजबूत बनें

विशाल गुप्ता | December 20, 2023 4:00 PM

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। हम सभी आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं। ऐसा करने की कुंजी अनुशासन है। अनुशासन व्यवस्थित रूप से और लंबी अवधि के लिए निवेश करने के बारे में है, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे निवेश की सुरक्षा के बारे में भी है। कुछ इमरजेंसी हो सकती हैं और इसके कारण या तो उस महीने निवेश करने में सक्षम नहीं हो सकते, या इससे भी बदतर, हमें उन अप्रत्याशित खर्चों को पूरा करने के लिए कुछ निवेशों को बंद करना पड़ सकता है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी, पड़ोसी और पश्चिमी देशों में बढ़ी

IANS | December 20, 2023 3:52 PM

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2021 और नवंबर 2023 के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है, लेकिन पड़ोसी और पश्चिमी देशों में बढ़ गई है।