ब्लैक गार्लिक: दिल, लिवर और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद, सूजन भी करें कम
नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। लहसुन को सेहत का खजाना माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसके इस्तेमाल से इसलिए बचते हैं क्योंकि खाने के बाद मुंह से तेज बदबू आती है। पर लहसुन का एक ऐसा रूप भी है जो इसके बिल्कुल उलट होता है: ब्लैक गार्लिक, यानी काला लहसुन, जिसका टेक्सचर मुलायम और जेली जैसा होता है और स्वाद में हल्का मीठा होता है।