भारत का लाइफ स्टाइल मार्केट 2028 तक 210 अरब डॉलर को छू सकता है : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में तेज आर्थिक गति से खर्च योग्य आय बढ़ने के कारण लाइफस्टाइल मार्केट 10 से 12 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़कर 2028 तक 210 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है, जो कि फिलहाल 130 अरब डॉलर का है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।