विराट कोहली से लेकर मलाइका तक, कई सितारे पीते हैं 'ब्लैक वॉटर', आखिर क्या है इसकी खासियत?
नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ब्लैक वॉटर का चलन काफी बढ़ गया है। सेलिब्रिटीज और फिटनेस ट्रेनर्स के जुबां पर आपने ये नाम कई बार सुना होगा। सेहतमंद रहने के लिए लोग इन दिनों कई हेल्दी आदतें अपना रहे हैं, उनमें से ही एक ब्लैक वॉटर का सेवन करना है। हालांकि, इसके अपने अलग मायने हैं और नॉर्मल वॉटर के मुकाबले काफी महंगा भी है।