अगर आप भी अपने बच्चों को खेलने के लिए देते हैं मोबाइल फोन, तो हो जाएं सावधान
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अब जमाना बदल गया है। पहले बच्चे खिलौने से खेला करते थे। लेकिन, अब मोबाइल से खेलते हैं। आपने कभी न कभी इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि अगर आप किसी नन्हे बच्चे को मोबाइल दे दें, तो फिर वह उसे लौटाने का नाम नहीं लेता है। अगर आपके घर में भी कोई ऐसा बच्चा है, जिसे मोबाइल की लत लग गई है, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।