'वर्क फ्रॉम होम' भारतीय कंपनियों के लिए 'फायदेमंद', स्टडी में सामने आई कई जानकारी
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। शीर्ष व्यापार चैंबर सीआईआई और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस), दिल्ली द्वारा सोमवार को जारी एक स्टडी के अनुसार, कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की सुविधा अधिक संतुलित भौगोलिक विकास को बढ़ावा देने में मददगार हो सकती है।