सोशल मीडिया की वजह से पड़ रहा मानसिक स्वास्थ्य पर असर, तो ऐप्स डिलीट करने के बजाय करें इन बातों को फॉलो

IANS | March 19, 2025 9:20 AM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। चाहे बात संवाद की हो या किसी तक कोई जानकारी पहुंचाने की हो। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया की अहमियत काफी बढ़ गई है। हालांकि, इस डिजिटल युग में जितना भरोसा लोगों का सोशल मीडिया पर बढ़ा है, उतना ही इसका नुकसान भी स्वास्थ्य पर देखने को मिला है। जिस वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रहने की भी सलाह दी जाती रहती है। ऐसे में आपको सोशल मीडिया डिलीट करने की जरूरत नहीं है, इसे इस्तेमाल करने के और भी स्वस्थ तरीके हैं, जो स्वास्थ्य पर पड़ने वाले तनाव को कम कर सकते हैं।

सेहत संबंधी सामान्य समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को डिमेंशिया का खतरा ज्यादा - रिसर्च

IANS | March 17, 2025 8:52 AM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। मेनोपॉज के दौरान विभिन्न शारीरिक समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को डिमेंशिया का खतरा ज्यादा होता है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 80 फीसदी महिलाओं को रजोनिवृत्ति संबंधी दिक्कतें होती हैं और जितने ज्यादा लक्षण होते हैं, उतनी ही मनोभ्रंश की आशंका बढ़ जाती है।

उपवास जीवन को गहराई से देता है आकार, अनुशासन विकसित करने में मददगार : पीएम मोदी

IANS | March 16, 2025 7:05 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने इस साक्षात्कार के सम्मान में 45 घंटे तक केवल पानी पीकर उपवास किया है।

दुनिया के इस कोने में मनाया जाता है नेशनल बटन वीक

IANS | March 15, 2025 1:47 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। कभी सोचा है कि अगर दो या चार आंख वाला बटन नहीं होता तो क्या होता? क्या इस नन्हे से प्रोडक्ट की इतनी औकात है कि एक पूरा सप्ताह इसके नाम कर दिया जाए? जवाब बहुत सादा और साधारण है- हां। अमेरिका ने इस छोटी सी गैर-जरूरी चीज को बड़ा मान दिया है। वहां विभिन्न शहरों में 10 मार्च से 17 मार्च के बीच नेशनल बटन वीक मनाया जाता है।

दुनिया का एक ऐसा द्वीप जहां डिमेंशिया मरीज न के बराबर, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप?

IANS | March 15, 2025 9:51 AM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। 2023 में न्यूरोएपिडेमियोलॉजी जर्नल में एक स्टडी प्रकाशित हुई। इस अध्ययन के अनुसार भारत की एक करोड़ से ज्यादा आबादी डिमेंशिया (मनोभ्रंश) से जूझ रही है। ये अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में दर्ज आंकड़ों के बराबर है। वहीं 2022 में जर्नल लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक शोध का दावा है कि 2050 तक भारत में डिमेंशिया या मनोभ्रंश के मरीजों में 197 फीसदी की वृद्धि हो सकती है, जिससे देश में इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों की तादाद 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। लेकिन दुनिया में एक ऐसा द्वीप भी है जहां डिमेंशिया मरीजों की संख्या न के बराबर है!

सोना, चांदी, तांबा और लोहे का भी आयुर्वेदिक दवाओं में होता है इस्तेमाल

IANS | March 14, 2025 1:56 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। सोना, चांदी, तांबा और लोहा जैसे धातु का आखिर दवाइयों में क्या काम! लेकिन चरक और सुश्रुत संहिता में बाकायदगी से इसका जिक्र मिलता है। इनके भस्म से तैयार तत्व आयुर्वेदिक दवाएं कही समस्याओं को दूर करती है। इन धातुओं का उपयोग प्राचीन काल से ही भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में किया जा रहा है और अब वैज्ञानिक शोध ने इसके स्वास्थ्य लाभों को प्रमाणित किया है।

होली खेलने से पहले करें त्वचा की सुरक्षा, रंग जमने से रोकने के आसान उपाय

IANS | March 13, 2025 11:51 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। होली रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और अबीर से सराबोर करते हैं। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि चेहरे और त्वचा पर रंग जम जाता है, जो त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में सवाल है कि होली से पहले चेहरे पर ऐसा क्या लगाया जाए, जिससे रंग त्वचा पर जम न पाए और आसानी से उतर जाए।

रोजाना खाएं ये खट्टा फल, अवसाद का खतरा 20% तक होगा कम

IANS | March 13, 2025 12:15 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। अंग्रेजी की मशहूर कहावत है सेब को लेकर- "एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे।" ये जो हमें बचपन से घुट्टी के साथ पिलाई गई है, जिसका सीधा सच्चा मतलब है दिनभर में खाया एक सेब आपको कई बीमारियों से दूर रखने की ताकत रखता है। लेकिन ये तो हो गई जमाने से सुनी जा रही बात। सात समंदर पार एक स्टडी ने खुलासा किया है कि सेब के अलावा भी एक फल है जो सेहत के लिहाज से लाजवाब है। ये हमारे 'दूसरे ब्रेन' यानि गट (आंत) का ख्याल रखता है।

डाइटिंग को लेकर रहें सचेत, डायटिशियन की राय- क्विक फिक्स के चक्कर में न रहें

IANS | March 12, 2025 3:21 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। केरल की 18 वर्षीय श्रीनंदा की जान डाइटिंग ने ली! खुद को छरहरा बनाने की सनक ने उसे मौत की ओर धकेल दिया। एक खौफ था जिसे उसने अपने अभिभावकों से नहीं शेयर किया लेकिन अपने दुख-दर्द का हल उसने सोशल प्लेटफॉर्म पर खोज निकाला। क्या होता है ये डिसऑर्डर और कैसे जेन 'जी' इस जाल में फंसकर अपनी बेशकीमती जिंदगी को गंवा रहा है?

खुशहाल जीवन की कुंजी जीवनसाथी के हाथ, शोध में दावा उनके मूड का असर पड़ता है सेहत पर

IANS | March 12, 2025 12:16 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। अब तो रिसर्च ने भी पुख्ता कर दिया कि किसी भी घर की खुशहाली तभी संभव है जब घर की मालकिन या मालिक खुश हों। जर्नल साइकोन्यूरोएंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया स्टडी में पाया गया कि जीवन साथी का अच्छा मूड ही खुशहाली की गारंटी है। लेकिन आखिर ये होता कैसे है?