बस 5 से 10 मिनट...आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं ये योगासन और प्राणायाम
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। कोमल, संवेदनशील और शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों की बात करें तो दुनिया की खूबसूरती से रूबरू कराने वाली आंखों का नाम लेना लाजिमी है। आज के समय में हम घंटों स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, ऐसे में आंखों की कमजोरी और थकान आम समस्या बन चुकी है। लेकिन, केवल 5 से 10 मिनट के योगासन और प्राणायाम से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ भी रखने में मदद करते हैं।