चार पैरों पर चलने का नया ट्रेंड! क्वाड्रोबिक्स ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। एयरोबिक्स, एरियल योग के बाद अब एक और शारीरिक व्यायाम ट्रेंड में है। खासकर सोशल मीडिया के इस दौर में ये फिजिकल एक्टिविटी काफी पसंद की जा रही है और इसका नाम क्वाड्रोबिक्स है। यह न सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि है, बल्कि एक कलात्मक प्रदर्शन भी है, जो आत्म-अभिव्यक्ति, फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम है।