झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर के रोपवे हादसे पर राज्य सरकार से मांगा जवाब, पूछा - कंपनी के खिलाफ क्या एक्शन हुआ?
रांची, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने अप्रैल, 2022 में देवघर के त्रिकूट पर्वत पर हुए रोपवे हादसे को लेकर दर्ज एफआईआर पर हुई कार्रवाई के बारे में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि रोपवे संचालित करने वाली कंपनी के खिलाफ क्या एक्शन हुआ है?