'मधुशाला' के बच्चन: किराए का घर और 'उस पार जाने' को व्याकुल नर, जो कुछ कर न सका...

IANS | November 26, 2025 5:04 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी कविता में हरिवंश राय 'बच्चन' के एटीट्यूड और फिलॉसफी का हर कोई कायल है। उन्होंने कविता से संवेदनाओं के साथ ही जिंदगी की सच्चाई से दुनिया को रूबरू कराया। उनका परिचय इतना ही है, ''मिट्टी का तन, मस्ती का मन, क्षणभर जीवन मेरा परिचय।''

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ प्री-बजट बैठक की

IANS | November 26, 2025 5:03 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 13वीं प्री-बजट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव विकास और महिला सशक्तिकरण सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। यह जानकारी बुधवार को वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई।

यूनियन कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2 को 9,857 करोड़ रुपए के खर्च के साथ दी मंजूरी

IANS | November 26, 2025 4:58 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पीएम मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट ने बुधवार को पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2 के तहत 9,857.85 करोड़ रुपए के खर्च के साथ लाइन 4 (खरदी–हडपसर–स्वरगेट–खड़कवासला) और लाइन 4ए (नल स्टॉप–वारजे–माणिक बाग) को मंजूरी दी। यह कदम पुणे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को बढ़ावा देने में अहम होगा।

इजरायल में खसरे का बढ़ा प्रकोप: अध्ययन में खुलासा,'कोविड के बाद वैक्सीन से डर जिम्मेदार'

IANS | November 26, 2025 4:53 PM

तेल अवीव, 26 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल इन दिनों हेल्थ सेक्टर के दो मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। एक तरफ खसरे के बढ़ते मामलों का खतरा है, और दूसरी तरफ लोगों में वैक्सीन के प्रति बढ़ती झिझक है। जिस देश ने वर्षों तक अपने बच्चों को नियमित टीकाकरण में लगभग बेहतरीन रिकॉर्ड कायम रखा था, वहीं अब कोविड-19 महामारी के बाद पैदा हुई वैक्सीनेशन के प्रति अरुचि ने उस भरोसे को कमजोर कर दिया है।

एशियन इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में भारत ने जीता सिल्वर मेडल, रणदीप हुड्डा बोले-ये गर्व का पल

IANS | November 26, 2025 4:53 PM

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने एशियन इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ड्रेसेज स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। यह भारतीय घुड़सवारी खेल के लिए एक बड़ा और गर्व भरा क्षण माना जा रहा है।

252 करोड़ ड्रग्स केस: एंटी नारकोटिक्स सेल के सवालों का जवाब देने ऑफिस पहुंचे ओरी

IANS | November 26, 2025 4:43 PM

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बहुचर्चित 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रमाणी उर्फ ओरी बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट पहुंचे।

केंद्र सरकार ने 3 कोयला ब्लॉक्स की नीलामी पूरी की, 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा निवेश

IANS | November 26, 2025 4:38 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने झारखंड और ओडिशा में 3 कोयला ब्लॉक्स की नीलामी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसमें 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होने की संभावना है।

यूआईडीएआई ने 2 करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार कार्ड नंबर किए डिएक्टिवेट

IANS | November 26, 2025 4:33 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार डेटाबेस की निरंतर सटीकता बनाए रखने के लिए राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के तहत 2 करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार कार्ड नंबरों को डिएक्टिवेट कर दिया है।

अफ्रीका की जमीन के नीचे दबी है 'दौलत', छुपे खजाने ने बदली जियो पॉलिटिक्स

IANS | November 26, 2025 4:19 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, नाइजर और सूडान का नाम आते ही हिंसा, गृह युद्ध, प्राकृतिक आपदा या फिर गरीबी-भुखमरी की चर्चा होने लगती है। ये कारण ऐसे हैं जो किसी भी देश को कमजोर करते हैं या दया का पात्र बनाते हैं। लेकिन एक सच ऐसा भी है जो इन देशों की खूबसूरती और अमीरी को दर्शाता है। ऐसी सच्चाई जिसने जियो पॉलिटिक्स को काफी प्रभावित किया है।

भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निफ्टी ऑल-टाइम हाई के करीब बंद

IANS | November 26, 2025 4:10 PM

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिससे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक निफ्टी ऑल-टाइम हाई 26,277 के करीब 26,205.30 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में इसमें 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।