सिर्फ 3 गेंदबाज आईपीएल में ले सके हैं एक से ज्यादा हैट्रिक, युवराज भी लिस्ट में शामिल

IANS | April 2, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है। आईपीएल के इतिहास में अब तक गेंदबाजों ने कुल 23 हैट्रिक ली हैं। हालांकि, तीन गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने इस लीग में एक से ज्यादा बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया।

आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की इंजरी पर असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने दिया बड़ा अपडेट

IANS | April 2, 2026 8:30 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। हैडिन ने बताया है कि अय्यर की कलाई में फ्रैक्चर नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अय्यर की कलाई में अभी थोड़ी सूजन जरूर है। कोच ने उम्मीद जताई है कि वे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।

कौन हैं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले शिवांग कुमार?

IANS | April 2, 2026 8:14 PM

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच के साथ शिवांग आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज

IANS | April 2, 2026 7:34 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो गया है। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज देखने को मिलता है और खूब चौके-छक्के लगते हैं। आइए आपको उन शीर्ष बल्लेबाजों के नाम जानते हैं, जिन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाए।

आईपीएल 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, एसआरएच की टीम में एक बदलाव

IANS | April 2, 2026 7:16 PM

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। केकेआर ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि एसआरएच ने शिवांग कुमार को बतौर गेंदबाज चुना है।

आईपीएल इतिहास में सिर्फ 2 खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर 'फील्डर' आधी टीम को समेट दिया

IANS | April 2, 2026 6:39 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 19वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें सिर्फ 5 ही खिलाड़ियों ने अपनी शनदार फील्डिंग के दम पर आधी टीम को पवेलियन लौटाया है। आइए, इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

आईपीएल में खेले सर्वाधिक मैच, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत सके ये खिलाड़ी

IANS | April 2, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है। आइए, आपको उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो सर्वाधिक मैच खेलने के बावजूद आईपीएल की ट्रॉफी को एक बार भी नहीं जीत सके।

वो 5 दिग्गज क्रिकेटर्स, जो कभी आईपीएल नहीं खेल सके

IANS | April 2, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। इस लीग में दमदार प्रदर्शन के बूते कई खिलाड़ियों की किस्मत रातों-रात चमकी है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें आईपीएल में कभी खेलने का मौका नहीं मिल सका है। आइए, ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं।

आईपीएल के लिए नहीं मिली श्रीलंका क्रिकेट से एनओसी, तुषारा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा: रिपोर्ट

IANS | April 2, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में हिस्सा लेने के लिए 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) देने से मना कर दिया, जिसके बाद तुषारा ने कोलंबो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर कर कानूनी दखल की मांग की है।

मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा: संजीव गोयनका

IANS | April 2, 2026 12:39 PM

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेला। एलएसजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और दिल्ली कैपिटल्स ने मैच 6 विकेट से जीत लिया। सीजन के पहले मैच में मिली हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर कहा है कि उन्हें अपनी टीम और कप्तान पर पूरा भरोसा है।