पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला: श्रीकांत

IANS | April 3, 2026 1:25 PM

चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मैच होना है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत का कहना है कि पंजाब के खिलाफ मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला चलेगा।

अभिषेक और ट्रेविस हेड के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है: हेनरिक क्लासेन

IANS | April 3, 2026 1:04 PM

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को इडेन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए मैच में एसआरएच ने 65 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद एसआरएच की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तारीफ की।

हमारे खिलाड़ी युवा हैं, हम उन्हें पूरी आजादी देना चाहते हैं: ऋतुराज गायकवाड़

IANS | April 3, 2026 12:12 PM

चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाना है। मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के युवा खिलाड़ियों पर अपना भरोसा जताया।

आईपीएल 2026: एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, बीसीसीआई से की ये मांग

IANS | April 3, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। ललित मोदी ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है और बीसीसीआई से टीम को बैन करने की मांग की है।

पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी करवाना अजिंक्य रहाणे का गलत फैसला: इरफान पठान

IANS | April 3, 2026 11:03 AM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का ट्रंप कार्ड माना जाता रहा है। वरुण ने केकेआर के लिए किए गए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम में जगह बनाई थी और बड़ी सफलता हासिल की थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 से शुरू हुआ उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है।

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

IANS | April 3, 2026 9:57 AM

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। शर्मा को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। अभिषेक शर्मा ने अपनी गलती मानते हुए सजा स्वीकार कर ली है।

आईपीएल 2026: केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी शीर्ष-4 में नहीं एसआरएच, अंकतालिका पर डालें एक नजर

IANS | April 3, 2026 8:52 AM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भी हैदराबाद शीर्ष-4 में जगह बनाने में सफल नहीं रही है।

आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं,' अजिंक्य रहाणे ने आलोचकों को लताड़ा

IANS | April 3, 2026 8:28 AM

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबला खेला गया। केकेआर को इस मैच में 65 रन से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रहाणे का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। आलोचकों ने रहाणे के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए जिसका जवाब उन्होंने मैच के बाद दिया।

आईपीएल 2026: केकेआर को 65 रन से हराकर एसआरएच ने खोला जीत का खाता

IANS | April 2, 2026 11:17 PM

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले को 65 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ एसआरएच ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि केकेआर को लगातार दूसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।

आईपीएल 2026: एक ही ओवर में बनाए 24 रन, फिन एलन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

IANS | April 2, 2026 10:36 PM

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। एलन ने पहले ही ओवर में डेविड पायने को अपने रडार पर लेते हुए 24 रन बनाए। इसी के साथ फिन आईपीएल पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए।