भारत-फिनलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम; व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश पर बढ़ेगा फोकस

IANS | March 7, 2026 8:09 PM

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी में शनिवार को भारत-फिनलैंड प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग के सचिव डॉ. अनबलगन पी. ने कहा कि यह चर्चा दोनों देशों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश की वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर लगभग 6.5-7 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है।

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

IANS | March 7, 2026 7:08 PM

काठमांडू, 7 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50 हजार मतों से परास्त किया। मतगणना जारी है और 165 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आरएसपी जबरदस्त जीत की ओर अग्रसर है। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने ये परिणाम घोषित किया है।

बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में 12वीं की तीन परीक्षाएं स्थगित

IANS | March 7, 2026 6:43 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। ओमान में भारतीय दूतावास ने बोर्ड के हवाले से ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षा को फिलहाल के लिए टाल दिया है।

पीएम मोदी ने सफल चुनाव कराने के लिए नेपाल को दी बधाई

IANS | March 7, 2026 6:11 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत करीबी दोस्त और पड़ोसी नेपाल के साथ काम करने को तैयार है।

ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने अमेरिकी हथियारों के उत्पादन को चार गुना करने का किया ऐलान

IANS | March 7, 2026 5:27 PM

वॉशिंगटन, 7 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की तानातनी जारी है। दोनों तरफ से लगातार आठ दिनों से हमले हो रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका अपने हथियारों का उत्पादन चार गुना करने जा रहा है।

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

IANS | March 7, 2026 4:23 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की अनुमति देने के भारत के फैसले को लेकर बयान दिया।

रायसीना में बोले एस जयशंकर- भारत में सभी देशों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की काबिलियत है

IANS | March 7, 2026 2:48 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के 11वें संस्करण का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कार्यक्रम को संबोधित किया और हिंद महासागर में भारत की कूटनीति की सराहना की। ईएएम जयशंकर ने बताया कि भारत के पास सभी देशों को एक प्लेटफॉर्म पर साथ लाने की काबिलियत है, क्योंकि वे हम पर ज्यादा भरोसा करते हैं।

मलेशिया के पीएम ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, हमले को बताया निंदनीय

IANS | March 7, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले को लेकर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक बार फिर से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ईरान के प्रति मलेशिया के लोगों की सहानुभूति और एकजुटता दिखाई।

पश्चिम मामलों के विदेश सचिव सिबी जॉर्ज ने यूएनईएससीएपी के उप कार्यकारी सचिव से की मुलाकात

IANS | March 7, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत की राजधानी नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के 11वें संस्करण का आयोजन जारी है। इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों से दिग्गज नेता शामिल होने के लिए भारत पहुंच रहे हैं। बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र के एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (यूएनईएससीएपी) के पार्टनरशिप और कोऑर्डिनेशन के डिप्टी एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी शोंबी शार्प रायसीना डायलॉग में शामिल होने भारत पहुंचे हुए हैं। भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने शोंबी से मुलाकात की।

पुतिन ने की ईरान के राष्ट्रपति से बात; ताकत के इस्तेमाल को नकारा, कूटनीतिक समाधान पर जोर

IANS | March 7, 2026 12:43 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। रूसी राष्ट्रपति की इस बातचीत को लेकर अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि रूस इस मुश्किल वक्त में ईरान का साथ दे सकता है, हालांकि पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से तनाव कम करने और जल्द से जल्द मुद्दे को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की अपील की है।