ट्रंप की चेतावनी, फार्मा इंडस्ट्री के लिए टैरिफ छूट जल्द समाप्त होगी
न्यूयॉर्क, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि फार्मास्यूटिकल्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से दी गई छूट जल्द समाप्त हो जाएगी।
न्यूयॉर्क, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि फार्मास्यूटिकल्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से दी गई छूट जल्द समाप्त हो जाएगी।
लिस्बन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पुर्तगाल की अपनी राजकीय यात्रा शुरू करते हुए सांता मारिया चर्च का दौरा किया और पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज डी कैमोस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के बाद अब इस मुद्दे पर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने शेयर बाजार समेत कई मुद्दों पर आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विपक्षी दलों से सुझाव लेना चाहिए, ताकि भारत में आर्थिक संकट पैदा नहीं हो।
कोलंबो, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका दौरे के तीसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अनुराधापुरा में महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भी मौजूद थे। दोनों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी को देखने के लिए प्लेटफॉर्म पर भारी संख्या में प्रवासी भारतीय और श्रीलंकाई मूल के लोग मौजूद थे।
कोलंबो, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ श्रीलंका के लोगों के विकास में भारत के निरंतर समर्थन पर जोर दिया।
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने श्रीलंका दौरे के दौरान 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं। पीएम मोदी से मुलाकात करके खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए इसे 'सुखद पल' बताया।
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक ब्रोकरेज और अर्थशास्त्रियों ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा घोषित रेसिप्रोकल टैरिफ के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अमेरिका में मंदी के आने की चेतावनी दी है।
कोलंबो, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। सैकड़ों स्थानीय लोगों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने भारी बारिश के बावजूद शनिवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलंबो में भव्य स्वागत किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के निमंत्रण पर पीएम मोदी बैंकॉक से राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं।
बैंकॉक, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को थाईलैंड के दुसित पैलेस में थाई किंग महा वाजीरालोंगकोर्न और रानी सुथिदा बजरासुधाबिमललक्षणा को विशेष उपहार दिए।
कोलंबो, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने थाईलैंड दौरे के तुरंत बाद शुक्रवार रात श्रीलंका पहुंचने वाले हैं। उनके श्रीलंका आगमन के उपलक्ष्य में, वहां रह रहे भारतीय और श्रीलंकाई नागरिक स्वागत करने के लिए ताज समुद्र होटल पहुंचने लगे हैं। इस मौके पर करीब 500 लोग पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचेंगे, जिनमें भारतीय और श्रीलंकाई दोनों ही समुदायों के लोग शामिल हैं।