पोप फ्रांसिस ने विभिन्न धर्मों के बीच सेतु निर्माण का किया प्रयास : बीएपीएस प्रमुख महंत स्वामी महाराज

IANS | April 21, 2025 5:37 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी महाराज ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस ने विभिन्न धर्मों के बीच सेतु निर्माण का प्रयास किया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने परिवार संग देखा अक्षरधाम, कही यह बड़ी बात

IANS | April 21, 2025 4:49 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सपरिवार अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए। वह चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे। जेडी वेंस, अपनी पत्नी और तीन बच्चों - इवान, विवेक और मीराबेल के साथ मंदिर पहुंचे। तीनों बच्चों ने भारतीय पोशाक पहनी हुई थी।

दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

IANS | April 21, 2025 2:47 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहर दुख व्यवक्त किया। उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस को दुनिया में करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के लिए याद रखा जाएगा।

सऊदी अरब के दौरे पर भारतीय कामगारों से बात करेंगे पीएम मोदी

IANS | April 19, 2025 10:07 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। वहां जेद्दा में वह एक फैक्टरी का भी दौरा करेंगे और भारतीय कामगारों से बात करेंगे।

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने प्रशांत जनास्वामी को ईईटी फ्यूल्स का नया मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किया

IANS | April 14, 2025 8:28 PM

स्टेनलो (ब्रिटेन), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की एस्सार ऑयल (यूके) के नाम से कारोबार करने वाली कंपनी ईईटी फ्यूल्स ने प्रशांत जनास्वामी को अपना मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है।

पीएम मोदी के विजन ने रक्षा, अंतरिक्ष और तकनीक के क्षेत्र में भारत को बनाया 'महारथी'

IANS | April 14, 2025 7:34 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल, (आईएएनएस)। भारत ने पिछले एक दशक में वैश्विक स्तर पर एक अहम आवाज बनकर उभरा है। रक्षा और अंतरिक्ष में उसकी शानदार सफलताओं ने दुनिया को आकृषित किया है। 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' जैसी पहलों के जरिए आत्मनिर्भरता, इनोवेशन और तकनीकी उन्नति पर मोदी सरकार के निरंतर ध्यान ने देश को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

हैदराबाद में जन्मी डॉक्टर अमेरिका में एसीपी फेलोशिप से सम्मानित

IANS | April 14, 2025 5:40 PM

पिट्सबर्ग (अमेरिका)/हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में रहने वाली और मूल रूप से तेलंगाना की एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या सिस्टला को फेलो ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन (एफएसीपी) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है, जो इंटरनल मेडिसिन के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

इंटरनेशनल डे फॉर स्ट्रीट चिल्ड्रन, बेघर बच्चों के हौसले को मान देने का दिन

IANS | April 12, 2025 11:06 AM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नेल्सन मंडेला कहा करते थे -'बच्चे हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं'। संपत्ति जो किसी भी देश का भविष्य हैं और उनकी खुशहाली देश की बेहतरी से जुड़ी होती है। ऐसी ही एक संपत्ति सड़कों के किनारे अपना बसेरा बनाकर जीवन गुजारने वाले बच्चों की है, जिन्हें स्ट्रीट चिल्ड्रन कहते हैं। बेघर बच्चे जो फुटपाथ पर तमाम मुश्किलातों को सहते हुए जिंदगी जीने का हौसला दिखाते हैं। 12 अप्रैल का दिन इन्हीं को समर्पित है।

ई-मोबिलिटी, चिप्स और फिनटेक जैसे सेक्टर ऑस्ट्रिया के लिए प्रमुख निवेश अवसर: वित्त मंत्री

IANS | April 11, 2025 10:29 AM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑस्ट्रिया और भारत के बीच निवेश और व्यापार साझेदारी के कई अवसर हैं, जिसमें ई-मोबिलिटी, सेमीकंडक्टर और फिनटेक शामिल हैं।

भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत जारी, सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए उठाए कदम

IANS | April 10, 2025 12:09 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया में बदलते वर्ल्ड ट्रेड ऑर्डर के बीच, भारत और यूके ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) और द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) के लिए बातचीत जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।