जानते हैं एक ग्रीटिंग कार्ड से शुरू हुई थी अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस की कहानी!
नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास बीसवीं सदी से जुड़ा है। जब एक शख्स ने दोस्तों के लिए बाजार में ग्रीटिंग कार्ड उतारा। ये शख्स थे अमेरिका के जॉयस हॉल। फेमस ग्रीटिंग कार्ड्स के संस्थापक। लेकिन फिर उड़ान भरने से पहले ही क्रैश लैंडिंग हो गई, यानि उस सोपान तक नहीं पहुंच पाया जिसकी उम्मीद थी। आखिर हुआ क्या था?