कोविड के जोखिम को कम करने के लिए प्लांट बेस्ड डाइट कारगर: शोध

IANS | January 10, 2024 6:53 PM

साओ पाउलो, 10 जनवरी (आईएएनएस)। एक शोध से यह बात सामने आई है कि भरपूर मात्रा में हरी सब्जियों, नट्स सहित शाकाहारी आहार खाने से कोविड-19 संक्रमण की संभावना को 39 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

आम वैक्सीन की तुलना में लंबी सुरक्षा प्रदान करती है नेजल कोविड वैक्स : शोध

IANS | January 10, 2024 5:19 PM

न्यूयॉर्क, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक संभावित इंट्रानैसल वैक्सीन की खोज की है। जो इंजेक्शन के रूप में दिए जाने की तुलना में सीवियर एक्यूट रिस्पेरेटरी सिंड्रोम सार्स कोव-2 के खिलाफ लंबे समय तक चलने वाली प्रतिरक्षा प्रणाली प्रदान करती है।

स्पेन ने अस्पतालों में फेसमास्क अनिवार्य किया

IANS | January 10, 2024 3:59 PM

मैड्रिड, 10 जनवरी (आईएएनएस)। हाल के हफ्तों में कोविड-19 और फ्लू के मामलों में तेज वृद्धि के बाद, स्पेन की सरकार ने बुधवार से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में फेसमास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

बच्चों को निशाना बना रहे टबैको डिवाइसेज के विरुद्ध लड़ाई में मदर्स अगेंस्ट वैपिंग को मिला नेहा धूपिया का साथ

IANS | January 10, 2024 2:40 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय युवाओं एवं बच्चों के बीच ई-सिगरेट एवं वैप्स जैसे नए जमाने के टबैको डिवाइसेज के बढ़ते प्रसार से चिंतित माताओं के संयुक्त मोर्चे 'मदर्स अगेंस्ट वैपिंग (एमएवी)' को प्रसिद्ध अभिनेत्री, मॉडल एवं मां नेहा धूपिया का साथ मिला है। एमएवी ने कहा है कि नेहा धूपिया का साथ बच्चों के बीच बढ़ते इस संकट के निपटने के हमारे प्रयासों और दृढ़ संकल्प को दिखाता है।

नए एआई सिस्टम से कोविड-19 संक्रमण का 98 प्रतिशत से अधिक सटीकता से पता लगाना संभव

IANS | January 9, 2024 4:39 PM

सिडनी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम विकसित किया है जो छाती के एक्स-रे से कोविड-19 के संक्रमण को 98 प्रतिशत से अधिक की सटीकता से पता लगा सकता है। यह वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले आरटी-पीसीआर परीक्षण की तुलना में अधिक फायदेमंद हो सकता है।

क्षय रोग उन्मूलन की ओर प्रदेश

IANS | January 9, 2024 2:05 PM

लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। टीबी रोग के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023 में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहली बार प्रदेश के सभी जिलों ने कार्यक्रम के प्रमुख संकेतकों (इंडीकेटर) के लिए निर्धारित 100 अंकों में 80 से अधिक अंक प्राप्त किये हैं।

मैनकाइंड फार्मा ने कोविड राहत के लिए 'गलती से' दान कर दिये थे 250 करोड़ रुपये

IANS | January 8, 2024 6:54 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मैनकाइंड फार्मा ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए शुरू में 21 करोड़ रुपये दान करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में राशि बदलने के और गलती से एक शून्य ज्यादा लग जाने के कारण उसने 250 करोड़ रुपये का दान दिया। कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान यह खुलासा किया, हालाँकि अब वह इस 'गलती' से खुश हैं।

एम्स भोपाल ड्रोन से ग्रामीण इलाकों में पहुंचाएगा दवाईयां

IANS | January 8, 2024 2:53 PM

इंदौर/भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ड्रोन स्टेशन बनाया गया है, जहां से ग्रामीण इलाकों तक ड्रोन के माध्यम से दवाएं पहुंचाई जाएंगी।

कोविड में मलेरिया की दवा एचसीक्यू देने से 17 हजार लोगों की मौत का अनुमान : अध्ययन

IANS | January 6, 2024 6:51 PM

वाशिंगटन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। एक नए अध्ययन में कोविड-19 के इलाज के लिए चिकित्सकों द्वारा अनुशंसित हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) को लगभग 17 हजार मौतों से जोड़ा गया है। यह मलेरिया की दवा है जिसका इस्तेमाल कोविड-19 के उपचार में भी बड़े पैमाने पर किया गया था।

सिंगापुर में कोविड की लहर चरम से ढलान की ओर, लेकिन मरीज़ों की संख्या अभी भी अधिक : रिपोर्ट

IANS | January 6, 2024 2:55 PM

सिंगापुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। डॉक्टरों के अनुसार, सिंगापुर में कोविड-19 की ताजा लहर चरम से ढलान पर है। लेक‍िन देश में मरीजों की संख्या अभी भी अधिक है।