हरियाणा : फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में जन औषधि केंद्र की शुरुआत, मिलेंगी सस्ती दवाइयां
फतेहाबाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में शुक्रवार को 'जन औषधि दिवस' मनाया गया। जेनरिक दवाइयों के प्रति जागरुकता लाने के लिए कई जगहों पर नए जन औषधि केंद्र खोले गए। इस कड़ी में हरियाणा के फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोला गया, जिसका उद्घाटन भाजपा सांसद सुभाष बराला ने किया।