मोटापा, पाचन, त्वचा से जुड़ी हर परेशानी का हल है आरोग्यवर्धिनी वटी
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। आयुर्वेद, भारत की बहुत पुरानी इलाज की विधि है, जो हमें प्रकृति के साथ जुड़कर स्वस्थ रहने की सीख देती है। इसी आयुर्वेद में एक खास दवा है 'आरोग्यवर्धिनी वटी', यह छोटी सी गोली जैसी दवा दिखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। इसका इस्तेमाल लीवर की परेशानी, त्वचा के रोग, पाचन की गड़बड़ी, मोटापा और खून से जुड़ी बीमारियों में किया जाता है। यह दवा शरीर को अंदर से साफ करती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है। आयुर्वेद में इसे एक ऐसी औषधि माना गया है, जो न केवल बीमारियों को दूर करती है, बल्कि शरीर की आंतरिक ताकत को भी बढ़ाती है।