धनबाद : 'आभा कार्ड' से त्वरित इलाज, मोदी सरकार की लोगों ने की तारीफ
धनबाद, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल से मरीजों को इलाज के दौरान पर्ची कटवाने की लंबी लाइन से राहत मिलेगी। इलाज कराने के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को बार-बार पर्ची बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। आभा कार्ड के जरिए मरीजों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री को डिजिटल रूप में देखा जा सकेगा, जो इलाज के दौरान चिकित्सकों के लिए काफी सहायक साबित होगा।