सर्दियों में एड़ी फटने से हैं परेशान, आयुर्वेद से जानें कारण और राहत के उपाय
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की परेशानी शुरू हो जाती है। चेहरे पर क्रीम या तेल लगाकर नमी बरकरार रखी जा सकती है, लेकिन एड़ियां फटने के साथ-साथ दर्द भी करती हैं। आयुर्वेद में एड़ियां फटने से निजात पाने के घरेलू और आसान उपाय बताए गए हैं।