केंद्र ने फार्मा और मेडटेक सेंटर बनाने के लिए आवंटित किए 700 करोड़ रुपये
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश में फार्मा और चिकित्सा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर (एनआईपीईआर) के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने 700 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जो पांच साल में दिए जाएंगे।