मैं व्यक्तित्व निभाता हूं, भूमिकाएं नहीं : केके मेनन
मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। एक्टर केके मेनन अपनी अगली सीरीज 'बंबई मेरी जान' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह एक ईमानदार पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। किरदार निभाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तित्व निभाता हूं, भूमिकाएं नहीं।