जब अंतरजातीय विवाह के बाद हरिवंश राय बच्चन के साथ खड़ी हुईं सरोजिनी नायडू
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि जब पिता हरिवंश राय ने अपनी जाति से बाहर जाकर शादी की थी तो 'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू पहली ऐसी व्यक्ति थीं, जिन्होंने उन्हें सांत्वना दी थी।