'महारानी' वेब सीरीज की कहानी को बिहार की राजनीति से जोड़कर देखा जाना असल में हमारी सफलता : उमाशंकर सिंह
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ओटीटी पर बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी दो वेब सीरीज 'महारानी' और 'खाकी : द बिहार चैप्टर' ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। दोनों ही वेब सीरीज की कहानी को उमाशंकर सिंह ने लिखा है। उमाशंकर इससे पहले एक हिंदी फिल्म 'डॉली की डोली' भी लिख चुके हैं। तब, अरबाज खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को भी क्रिटिक ने खूब सराहा था।