अनु मलिक ने पीएम मोदी से मुलाकात का किया जिक्र, बताया क्यों हैं उनके फैन
नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अक्सर देखा गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी हस्ती या आम इंसान से मिलते हैं तो वह उनको कभी भूलते नहीं हैं। इसका प्रमाण खुद मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने दिया है। दरअसल सोशल मीडिया एक्स पर मोदी स्टोरी नाम के हैंडल से अनु मलिक और प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से जुड़ा एक पुराना किस्सा सबके साथ शेयर किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।