रोमांटिक ड्रामा में बिल्कुल अलग तरह की लव स्टोरी है 'इश्क विश्क रिबाउंड'
नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन हाल फिलहाल दर्शकों को सिनेमाघरों में ऐसी फिल्में कम ही देखने को मिली हैं। ऐसे में 'इश्क विश्क रिबाउंड' दर्शकों के लिए एक अलग एक्सपीरियंस हो सकती है। यह कई मायनों में बिल्कुल अलग है। फिल्म में प्यार और दोस्ती से जुड़े जज्बातों को खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा गया है।