देव आनंद को याद करते हुए सायरा बानो ने बताया, आखिर क्यों ठुकरा दी थी 'गाइड'
मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान और सबसे सफल अभिनेताओं में से एक देव आनंद की 100वीं जयंती के अवसर पर अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो ने उनके साथ अपनी कुछ यादें साझा की। अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे वह अपनी फिल्मों में उन्हें भूमिकाएं देते थे।