'बिग बॉस 17': सुशांत सिंह राजपूत की याद कर रो पड़ी अंकिता लोखंडे, कहा- 'टूट गया था वो किसी चीज से'
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे वर्तमान में रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं। उन्होंने फिर से अपने पूर्व प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। हालिया एपिसोड के दौरान, एक्ट्रेस ने मुनव्वर फारुकी से बात की और एसएसआर की मौत को याद करते हुए इमोशनल हो गईं।