'आर्या 3' में नलिनी का किरदार 'देवी के नौ पहलुओं' को दर्शाती है : इला अरुण
मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज एक्ट्रेस इला अरुण अपकमिंग क्राइम थ्रिलर ड्रामा 'आर्या' सीजन 3 में नलिनी के रूप में नजर आएंगी। उन्होंने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की और उन बारीकियों को साझा किया, जिनसे उन्हें अपनी भूमिका को समझने और आकार देने में मदद मिली।