ईयर एंडर 2024: 'अकाय' से 'इलई' तक, चर्चा में बने रहे सेलेब्स के बच्चों के नाम
मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस) । साल 2024 का अंतिम महीना चल रहा है और नया साल दस्तक देने को तैयार है। ये साल कई मीठी-कड़वी यादों से भरा रहा। इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो कई सितारों के घर किलकारी गूंजी। इस साल माता-पिता बने कलाकारों ने अपनों बच्चों का नाम भी एकदम अलग हटकर रखा, जो कि सोशल मीडिया पर छाया रहा और सुर्खियों में बना रहा। लिस्ट में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की बेटी 'दुआ' से लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे 'अकाय' का नाम भी शामिल है।