‘केसरी चैप्टर 2’ प्रीमियर में सीएम रेखा गुप्ता शामिल, बोलीं- 'हमें देश के लिए जीना शुरू करना होगा'
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' की मंगलवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा शामिल हुए।