सोनम ने अनिल कपूर के लिए लिखा जन्मदिन का नोट, अर्जुन ने लुटाया 'चाचू' पर प्यार
मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने उन्हें सबसे अच्छा फादर और ग्रैंडफादर बताया। साथ ही कहा कि उनके जैसा कोई नहीं है।