बीना काक ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी खास शुभकामनाएं, शेयर की मुस्कुराती हुई तस्वीर
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री बीना काक ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दलाई लामा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों खुलकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दलाई लामा के हाथ में एक बाघ की तस्वीर भी है, जो उनकी मुलाकात के अलावा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों को भी दर्शाती है।