'चक दे इंडिया' के अभिनेता रियो कपाड़िया का 66 वर्ष की उम्र में निधन
मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। शाहरुख खान अभिनीत 'चक दे इंडिया' में कमेंटेटर के रूप में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता रियो कपाड़िया का गुरुवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। कपाड़िया ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे अंतिम सांस ली।