ऑल्ट ऐप पर बैन: एकता कपूर की सफाई, '2021 से नहीं है कोई संबंध'
मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने उल्लू और ऑल्ट जैसे 25 ऐप्स को आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट दिखाए जाने के चलते बैन कर दिया है। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे होने लगे कि ऑल्ट एकता कपूर की कंपनी की सब्सिडियरी के स्वामित्व वाली ऐप है। वहीं किसी ने कहा कि बैन के बाद एकता कपूर को काफी नुकसान हुआ है। इन्हीं दावों के बीच एकता कपूर की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि एकता कपूर ऑल्ट बालाजी से किसी भी तरह से जुड़ी हुई नहीं हैं। उन्होंने 2021 में ऐप से दूरी बना ली थी।