फिल्म 'टाइगर 3' के एक वीडियो में 'टाइगर' ने दिया संदेश
मुंबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौड़ का एक वीडियो संदेश सामने आया है, जिसमें सलमान देश के लिए सेवा करने की बात करते नजर आ रहे हैं।