मेरा पहली नॉवेल विद्रोही लड़की के सुपरहीरो में बदलाव की कहानी है : हुमा कुरैशी
मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी पहली फैंटेसी नॉवेल 'जेबा : एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो' लेकर आई हैं, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली और विद्रोही लड़की के सुपरहीरो में बदलने की कहानी है।