'जॉली एलएलबी 3' अकेले कर रही बॉक्स ऑफिस पर राज, मामूली कलेक्शन पर सिमटी 'निशांची' और 'अजेय'

IANS | September 22, 2025 9:19 AM

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। सितंबर के तीसरे हफ्ते में एक ही दिन तीन हिंदी फिल्में 'जॉली एलएलबी 3', 'निशांची', और 'अजेय' रिलीज हुईं, लेकिन इनकी कमाई में जमीन-आसमान का फर्क है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है, वहीं दूसरी ओर अनुराग कश्यप की 'निशांची' और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय' दर्शकों को खींचने में असफल साबित हो रही है।

अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन जबरदस्त कमाई

IANS | September 21, 2025 11:08 AM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के पहले दो पार्ट ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई, ऐसे में फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट उस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश कर रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म के एडवांस टिकट की बिक्री खूब देखने को मिली।

करीना कपूर : 'कहो ना प्यार है' ठुकराकर 'रिफ्यूजी' फिल्म को चुना, बॉलीवुड में 'बेबो' के नाम से मशहूर

IANS | September 20, 2025 9:30 PM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ ही नाम ऐसे हैं जो अपनी विरासत और पहचान को दृढ़ता से दर्शाते हैं। 21 सितंबर 1980 को जन्मी करीना कपूर ने न केवल अपने महान दादा राज कपूर की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि अपनी खुद की एक अनूठी और प्रभावशाली पहचान भी गढ़ी। 'बेबो' के नाम से मशहूर, करीना का सिनेमा में प्रवेश महज एक स्टार किड के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार के रूप में हुआ, जो अपनी शर्तों पर काम करने को तैयार थी।

नई दिल्ली: रामलीला में पूनम पांडे के मंदोदरी किरदार पर विवाद, संत समाज ने जताई नाराजगी

IANS | September 19, 2025 10:55 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्रि और दशहरा नजदीक आने के साथ ही देशभर में रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। मंचन के लिए पात्रों का चयन भी हो रहा है, लेकिन पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार देने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस चयन के खिलाफ साधु-संतों ने कड़ा विरोध जताया है, जबकि कुछ इसे कला और आध्यात्मिक परिवर्तन के दृष्टिकोण से स्वीकार्य मान रहे हैं।

ए. नागेश्वर राव : तमिल और तेलुगू सिनेमा का लोकप्रिय नायक

IANS | September 19, 2025 9:07 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण का सिनेमा मौजूदा समय में सिर्फ संपूर्ण भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाया हुआ है। दक्षिण की फिल्मों की बुनियाद को मजबूत करने में जिन अभिनेताओं का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, उनमें ए. नागेश्वर राव का नाम प्रमुख है। नागेश्वर राव ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अमिट छाप छोड़ी है।

'या अली' फेम सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

IANS | September 19, 2025 4:10 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार गाने गाए, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उनकी आवाज में वो जादू था, जो हर किसी को अपना दीवाना बना देता था। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

'जॉली एलएलबी 3' को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की केमिस्ट्री को सराहा

IANS | September 19, 2025 3:03 PM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है और इसे देखने के बाद दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

तेजा सज्जा की 'मिराय' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन

IANS | September 19, 2025 9:53 AM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। तेलुगु सिनेमा की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मिराय' ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। दमदार कहानी, शानदार विजुअल और स्टार पावर के दम पर फिल्म ने न केवल साउथ इंडिया बल्कि पूरे देशभर में धमाल मचाया हुआ है।

हिंदी से बंगाली सिनेमा तक, मेघना नायडू ने सभी भाषाओं में दी शानदार फिल्में

IANS | September 18, 2025 3:50 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मेघना नायडू ने भारतीय सिनेमा की कई भाषाओं में काम करके खुद को एक अलग मुकाम दिया है। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने यह साबित किया है कि मेघना सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं। इस वजह से उन्हें मल्टीटास्कर एक्ट्रेस कहा जा सकता है।

ईशा कोप्पिकर : अभिनय से लेकर ताइक्वांडो तक, 'खल्लास गर्ल' का अनोखा सफर

IANS | September 18, 2025 3:45 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर होते हुए भी ईशा कोप्पिकर आज भी अपनी एक खास पहचान बनाए हुए हैं। उनकी खूबसूरती, अभिनय और डांस के साथ-साथ उनकी एक खास खूबी है, जो उन्हें बॉलीवुड की कई अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाती है। यह खासियत है उनकी ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट की योग्यता।