परवीन बॉबी : 'अमर अकबर एंथोनी' से 'नमक हलाल' तक, जब अमिताभ बच्चन संग रोमांस कर खींचा लोगों का ध्यान
मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दुनिया में जब भी ग्लैमर और आकर्षक अदाकारी की बात आती है, तो परवीन बॉबी का नाम हमेशा सबसे ऊपर आता है। 70 और 80 के दशक में परवीन ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया था। उनके चेहरे पर वो चमक थी, जो पर्दे पर हर कहानी को खास बना देती थी।