'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी का अभिनय देख भावुक हुईं तृप्ति डिमरी, की जमकर तारीफ
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों 'धड़क 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि सिद्धांत ने फिल्म में जो अभिनय किया है, उसे देख वह भावुक हो गईं।