सी. रामचंद्र: सुरों के उस जादूगर की कहानी, जिनकी लता मंगेशकर भी थीं फैन
मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मी संगीत की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनकी धुनें आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं। 40-50 के दशक में हिंदी फिल्मों में संगीत का एक सुनहरा दौर था और उस दौर के सबसे बड़े जादूगर सी. रामचंद्र थे। उनकी धुनों में एक अलग ही मिठास थी, जो सुनने वाले को तुरंत मोह लेती थी। उनके और लता मंगेशकर के बीच की कहानी भी बेहद रोचक थी।