एम्स-रेवाड़ी भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट्स-सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के 24 पदों पर आवेदन शुरू, 29 अक्टूबर तक मौका

IANS | October 9, 2026 5:56 PM

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-रेवाड़ी ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

टीआईएसएस भर्ती 2026: प्रोफेसर सहित कई पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, पात्र कैंडिडेट 3 नवंबर तक करें आवेदन

IANS | October 9, 2026 3:36 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जो लोग देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) ने अलग-अलग स्कूल/कैंपस में प्रोफेसर सहित विभिन्न नौ पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

डीएएचवी भर्ती 2026: फील्ड असिस्टेंट/एन्यूमरेटर के 72 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

IANS | October 9, 2026 2:57 PM

दिसपुर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, पशुपालन और पशु चिकित्सा निदेशालय (डीएएचवी), असम ने केंद्र प्रायोजित योजना 'इंटीग्रेटेड सैंपल सर्वे' (आईएसएस) के अंतर्गत फील्ड असिस्टेंट (सांख्यिकी)/एन्यूमरेटर के कुल 72 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

IANS | October 9, 2026 1:09 PM

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बोर्ड ने चयन वर्ष 2025-26 के तहत ऑनलाइन विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रदेश के 455 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नत कार्मिकों की तैनाती के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

डीआईसी भर्ती 2026: स्टेट कोऑर्डिनेटर के 12 पदों पर आवेदन शुरू

IANS | October 8, 2026 6:24 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, डीआईसी ने राज्यवार राज्य समन्वयक (स्टेट कोऑर्डिनेटर) के कुल 12 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

रेलवे में 3,548 पदों पर बंपर भर्ती, 18 से 33 वर्ष के ग्रेजुएट युवाओं के पास सुनहरा मौका

IANS | October 8, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (ग्रेजुएट) के विभिन्न 3,548 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सीनियर मैनेजर सहित 10 पदों पर निकली वैकेंसी, 6 नवंबर तक करें आवेदन

IANS | October 8, 2026 6:09 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए टेहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) इंडिया लिमिटेड ने सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

प्री-पीटीसी एडमिशन नियमों में बदलाव, गुजरात में ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों को मिलेगा लाभ

IANS | October 8, 2026 2:24 PM

गांधीनगर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने प्री-पीटीसी (डीईसीईडी) कॉलेजों में एडमिशन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 24 साल से बढ़ाकर 30 साल कर दी है और प्रति क्लास सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 62 कर दी है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और दिव्यांगों के लिए आरक्षण भी लागू किया गया है।

एनआईसीएल भर्ती 2026: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 321 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए योग्यता से सैलरी तक पूरी डिटेल

IANS | October 8, 2026 2:13 PM

कोलकाता, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एनआईसीएल ने 321 प्रशासनिक अधिकारियों (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल-I) की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी की घोषणा की है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 150 जूनियर एग्जीक्यूटिव्स पदों पर भर्ती शुरू, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | October 7, 2026 9:06 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एचएएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव्स के विभिन्न 150 पदों पर अल्पकालिक आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।