एक्जिम बैंक में मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार 15 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 8, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, इंडिया एक्जिम बैंक ने बैकलॉग रिक्तियों के लिए विशेष भर्ती अभियान (एसआरडी) के तहत मैनेजर सहित विभिन्न कई पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एसएससी-सीएचएसएल भर्ती 2026: लोअर डिविजनल क्लर्क सहित 2,536 पदों पर 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 8, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। आज भी देश में लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। इसके लिए वे तैयारी करने के साथ-साथ वैकेंसी निकलने के इंतजार में रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2026 के तहत भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों/विभागों/ऑफिसों और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं/कानूनी संस्थाओं/ट्रिब्यूनल आदि के लिए ग्रुप-सी के कुल 2,536 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आरआरबी भर्ती 2026: पैरामेडिकल के 560 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 15 सितंबर से

IANS | September 8, 2026 1:46 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करना आज भी हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के विभिन्न 560 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूजीसी-नेट पुनर्परीक्षा, रूट की जानकारी और समय का ध्यान रखें दिल्ली के अभ्यर्थी

IANS | September 8, 2026 1:43 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। यूजीसी-नेट की पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होनी है। इस परीक्षा से ठीक पहले परीक्षा में शामिल होने जा रहे दिल्ली के अभ्यर्थियों के लिए एक अहम सलाह जारी की गई है।

टीआईएफआर में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 30 सितंबर को वॉक-इन-सिलेक्शन

IANS | September 7, 2026 7:16 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)।टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) ने विभिन्न ट्रेड के अनुसार अप्रेंटिस के अलग-अलग कुल 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपीएससी जुलाई 2026 भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

IANS | September 7, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने जुलाई 2026 माह में प्रोफेसर सहित विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि, चुने गए उम्मीदवारों को डाक द्वारा व्यक्तिगत रूप से सूचित करने के साथ ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

आईआईटी का ‘स्कूल कनेक्ट’, छात्र 9वीं कक्षा से ही तलाश सकेंगे करियर की राह

IANS | September 7, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान स्कूली छात्रों को भविष्य का करियर और पढ़ाई की दिशा चुनने में मदद करेंगे। ये संस्थान छात्रों को उनके भविष्य से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों से परिचित कराएंगे। इसी उद्देश्य से देश के नंबर वन उच्च शिक्षण संस्थान ‘आईआईटी मद्रास’ ने ‘स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम के आवेदन लेना शुरू कर दिया है।

सीएससी भर्ती 2026: आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 27 सितंबर

IANS | September 7, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों में जिलावार एक वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कुल 19 पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

यूआईआईसी लिमिटेड में 225 प्रशासनिक अधिकारियों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 7, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (यूआईआईसी) लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, यूआईआईसी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारियों (स्केल-I) के विभिन्न 225 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

एसआरसीसी शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का भाषण छात्रों को आया पसंद, बोले- जिम्मेदारी का अहसास हुआ

IANS | September 6, 2026 12:08 AM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को छात्रों ने प्रेरणादायक और यादगार बताया। छात्रों ने प्रधानमंत्री के भाषण में भारत की आर्थिक प्रगति, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा क्षेत्र, फिनटेक, मेक इन इंडिया और देश की भविष्य की संभावनाओं से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किए जाने की सराहना की।