भारत-अमेरिका के बीच 10 साल की डिफेंस डील पक्की, राजनाथ सिंह ने अमेरिकी युद्ध सचिव से की मुलाकात

IANS | October 31, 2025 12:46 PM

कुआलालंपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मलेशिया में 12वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया पहुंचे हुए हैं। मलेशिया में राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कुआलालंपुर में अमेरिकी युद्ध सचिव पीटर हेगसेथ के साथ बैठक की।

जिनपिंग से मुलाकात के बाद ट्रंप ने फेंटेनाइल से जुड़ा शुल्क 10 फीसदी घटाया

IANS | October 30, 2025 5:20 PM

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया दौरे के आखिरी पड़ाव पर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका और चीन के बीच बीते कुछ समय से जिन मुद्दों को लेकर तनाव चल रहा था, उन पर भी चर्चा हुई।

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने में अमेरिका की मदद करेगा बीजिंग, ट्रंप अगले साल अप्रैल में जाएंगे चीन

IANS | October 30, 2025 4:07 PM

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि चीनी प्रेसिडेंट जिनपिंग के साथ उनकी मुलाकात सफल रही। जिन मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा था, उन सभी पर बातचीत हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि वह अगले साल अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे।

अमेरिका को फिर परमाणु परीक्षण शुरू करने में लगेंगे दो से तीन साल, निरस्त्रीकरण पर रूस-चीन से बात करेंगे ट्रंप

IANS | October 30, 2025 3:31 PM

न्यूयॉर्क, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एशिया दौरे पर चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात से ठीक पहले परमाणु हथियार के परीक्षण को लेकर बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने पेंटागन को करीब 33 साल बाद फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया है। वहीं एशिया दौरे से वापसी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले में मीडिया से बातचीत भी की।

ट्रंप की ठुड्डी ऊंची, शी का संयमित अंदाज: तस्वीरों में दिखी 'अधीर कूटनीति' और 'धैर्य की चाल'

IANS | October 30, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंग्रेजी की कहावत है 'अ पिक्चर स्पिक्स अ थाउसैंड वर्ड्स', जिसका सीधा सा मतलब है कि एक तस्वीर बहुत कुछ बयां करने की ताकत रखती है, जैसे दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरों ने की!

चीन के साथ कई व्यापार समझौते कर डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया से रवाना

IANS | October 30, 2025 1:40 PM

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गुरुवार को दक्षिण कोरियाई बंदरगाह शहर बुसान में बैठक हुई। 6 साल बाद जिनपिंग और ट्रंप की यह मुलाकात हुई है। बैठक खत्म होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति दक्षिण कोरिया से रवाना हो चुके हैं।

बुसान में शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी समकक्ष को बताया कठोर वार्ताकार

IANS | October 30, 2025 9:12 AM

सियोल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं। अमेरिकी टैरिफ से मचे घमासान के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुसान में चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात की।

80वां यूएन डे: जिंदल वर्सिटी में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया गया

IANS | October 29, 2025 3:20 PM

सोनीपत (हरियाणा), 28 अक्टूबर (आईएएनएस) ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) स्थित जिंदल स्कूल ऑफ गवर्नमेंट एंड पब्लिक पॉलिसी (जेएसजीपी) ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर, जिसे सैन फ्रांसिस्को संधि के नाम से भी जाना जाता है, पर हस्ताक्षर की 80वीं वर्षगांठ पर संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता पर एक सेमिनार का आयोजन किया।

ट्रंप ने किम से मुलाकात का दिया प्रस्ताव, उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल लॉन्च करके दिया जवाब

IANS | October 29, 2025 1:16 PM

सोल, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किम जोंग-उन से मुलाकात करने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने मंगलवार को क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। विशेषज्ञों ने क्रूज मिसाइल टेस्टिंग को ही उत्तर कोरिया का जवाब बताया।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री साने ताकाइची को दी बधाई, भारत-जापान संबंध को लेकर फोन पर हुई चर्चा

IANS | October 29, 2025 1:10 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की पीएम से फोन पर बातचीत की। जापान को हाल ही में पहली महिला प्रधानमंत्री मिली हैं। साने ताकाइची ने जापान की प्रधानमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है। पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री बनने के लिए ताकाइची को बधाई दी।