IANS
|
June 27, 2025 1:45 PM
तेल अवीव, 27 जून (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने माना है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का खात्मा इजरायल चाहता था, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी मौका नहीं मिला। काट्ज ने इजरायली टेलीविजन चैनल 13 समेत विभिन्न मीडिया चैनलों को दिए साक्षात्कार में ये बातें कहीं। काट्ज ने कहा कि सरकार ने बिना यह जाने कि अमेरिका इसमें शामिल होगा या नहीं, युद्ध शुरू कर दिया। माना कि इजरायल को नहीं पता कि यूरेनियम का भंडार कहां है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह ईरान पर फिर हमला करेगा।