अमेरिकी राजदूत गोर बोले, 'पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप अच्छे मित्र, दोनों की सोच लगभग एक जैसी' (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुए दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों की आधारशिला हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को नतीजों पर केंद्रित बताते हुए कहा कि दोनों की कार्यशैली और सोच काफी हद तक एक जैसी है।”