रिपब्लिकन की राष्ट्रपति पद की तीसरी बहस में हेली-रामास्वामी की लड़ाई और तीखी हुई
वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन उम्मीदवारों के बीच लड़ाई अब और तीखी हो गई है। पार्टी के भीतर तीसरी बहस में टेक उद्यमी विवेक रामास्वामी द्वारा दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली की बेटी का संदर्भ देने के बाद हेली ने भी उन पर जोरदार हमला करते हुये उन्हें 'महज गंदगी' की संज्ञा दी।